कम्प्युटर. मोबाइल.इन्टरनेट, व सभी प्रकार की उपयोगी तकनीकी जानकारी (Technical Knowledge) के लिए पढ़े।

Amazon

Tuesday, September 12, 2017

त्यौहार मनाये अपने कंप्यूटर पर

            

 

        हमारे देश भारत को त्योहारों का देश कहा जाय तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। वैसे तो सभी देश में कोई न कोई त्यौहार जिसको अंग्रेजी में फेस्टिवल कहते है। मनाये ही जाते है। लेकिन भारत में कुछ ज्यादा ही मनाये जाते है। इसका कारण ये है। की यहाँ सभी धर्मो, समुदायों के लोग है। और सबको अपना अपना त्यौहार मानाने की पूरी छुट यहाँ के सरकार व जनता द्वारा दी गयी है।
        अभी जल्द ही गणपति पूजा और एक मुस्लिम त्यौहार ईद, बकरीद का त्यौहार ख़तम हुआ है। इसी प्रकार अन्य त्यौहार आने वाले जैसे विश्वकर्मा पूजा, दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा या दीपावली आदि है। और हर साल आते रहेगे। ये तो हमने हिन्दू धर्म की बात की है। इसी प्रकार अन्य धर्म के भी त्यौहार आते रहेगे। यदि ध्यान से देखा जाय तो शायद ही को कोई महिना बिना त्योहरों के ब्यतित होता है। 
         दोस्तों सब लोगो त्यौहार, पूजा पाठ अपनी सुबिधा के अनुसार मानते है। कुछ लोग मंदिर, पूजा पंडाल व अन्य स्थानों पर पूजा और त्यौहार मानाने जाते है। कुछ लोगो अपने घर में मूर्ति स्थापना करके, पूजा से सम्बंधित चित्र लगाकर व अपने घर को अन्य प्रकार से सजा कर त्यौहार मानते रहते है। और हमेशा पूजा करते रहते है। कुछ लोग घर व मंदिर के अतिरिक्त अपने कार्यस्थल, ऑफिस, वर्कशॉप, कंपनी, दुकान आदि को सजा करके त्यौहार मानते है। और पूजा पाठ करते है। 
        इन सबको देखते हुए, हमें लगा की क्यों न हम लोग जो कंप्यूटर से जुड़े है। कंप्यूटर पर कार्य करते है और आज कल तो अधिक से अधिक लोग घर, ऑफिस या बाहर अन्य स्थानों पर कंप्यूटर पर कार्य करते रहते है। तो क्यों न हम अपने कंप्यूटर को त्यौहार के अनुसार सजाकर कंप्यूटर पर त्यौहार मनाये और पूजा पाठ करें। और ऐसा लोग करते भी है। तो मै आज के इस आर्टिकल के माध्यम आप लोगो को यही बताने वाला हुँ। कि किसा प्रकार त्यौहारों पर कंप्यूटर मतलब डेस्कटॉप कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य इस प्रकार के डिवाइस को सजा कर त्यौहार मना सकते है। तो चलिए मित्रो मै आप लोगो को बताता की क्या और कैसे करना है। 
1 -  जो भी त्यौहार हो उससे सम्बंधित अपने मन पसंद कर वॉलपेपर HD और Full Desktop size लगाये जो आप गूगल में सर्च करके लगा सकते है। यदि आप अपने कंप्यूटर के विंडोज के लिए लाइव वालपपेर या सॉफ्टवेयर सर्च कर लेते है। तो और अच्छी बात होगी। अगर आप कोई वीडियो वालपपेर के रूप में लगाना चाहते है तो आप VLC प्लेयर के सहायता से लगा सकते है। 
2 - अपने कंप्यूटर के लिए एक बढ़िया, भक्तिमय वालपेपर , वीडियो, भक्ति गीत और मसेज वाला स्क्रीन सेवर बनाये और लगाये। ये कैसे बनेगा आप मेरी पिछली पोस्ट जो स्क्रीन सेवर सम्बंधित है यहाँ क्लिक करके पढ़ कर बना सकते है।
3- आप त्यौहार से जुड़ा Vartual Pooja Flash File डाउनलोड करके अपने कंप्यूटर में रखे। और उसके उपयोग चित्रानुसार कर सकते है। जैसे मैंने गणपति जी का किया है। और ऑनलाइन भी Vartual Pooja करा सकते है। जिसके लिए अनेक वेबसाइट उपलब्ध है

4-पूजा और त्यौहार से जुड़ा रिंगटोन अपने कंप्यूटर में  Shut Down और कंप्यूटर स्टार्ट होते समय बजने के लिए लगा सकते है। जिसमे कोई भजन, मंत्र या कोई mp3 मैसेज आदि हो सकते है।
5- आप ऑनलाइन कुछ वेबसाइट के माध्यम से प्रसिद्द मंदिरों, स्थलों के दर्शन कर सकते है। अपनी पूजा भी करा सकते है। और कुछ विशेष अवशर जैसे आरती, श्रींगार आदि का दर्शन भी कर सकते है। और ऑनलाइन चढ़ावा, दान आदि के लिए पैसा पे कर सकते है। और उस वेबसाइट या संस्थान की ब्यवस्था के अनुसार प्रसाद कोरिअर से प्राप्त कर सकते है।
        दोस्तों उपरोक कार्यो को आप कम्यूटर पर या कम्प्यूटर के माध्यम से कर सकते है। उपरोक्त कार्यो में मदद यहाँ क्लिक कर इस वेबसाइट के माध्यम से ले सकते है। इस वेबसाइट में वालपेपर, स्क्रीन सेवर, वर्चुअल पूजा की फ़्लैश फाइल व अन्य बहुत सी जानकारिय और बाते आपको मिल सकते है।
        तो दोस्तों कैसी रही ये जानकारी कमेन्ट में हमें अवश्य बताये। और अपने दोस्तों को भी ये जानकारी शेयर के माध्यम से दें।    

Tuesday, August 15, 2017

एंड्राइड मोबाइल से कही भी ऑपरेट करे कंप्यूटर को

         


            दोस्तों नमस्कार पिछली अन्य आर्टिकल की भाँती इस बार भी एक नयी आर्टिकल के साथ आप लोगो को कुछ नयी उपयोगी जानकारी देने के लिए प्रस्तुत हूँ। हमें विश्वाश है। कि ये जानकारी आप लोगो को बहुत पसंद आयेगी। 
            दोस्तों आप लोगो ने TeamViewer का नाम सुना ही होगा और बहुत लोग इसका खूब उपयोग भी करते होगे। फिर भी थोड़े बहुत जो लोगो इस बारे में नहीं जानते है। उनके लिए मै बताना चाहुगा कि TeamViewer एक ऐसा सॉफ्टवेयर है। जिसके माध्यम से हम कही से भी इन्टरनेट के द्वारा किसी दुसरे कंप्यूटर को ऑपरेट कर सकते है। इसके साथ फाइल ट्रान्सफर, चैटिंग कर सकते है। 
         लेकिन इसी TeamViewer का एक ऐसा उपयोग मै बताउगा जो आप ने कभी सोचा नही होगा।
         आज कल हम सभी लोग ये जानते है। कि इन्टरनेट, कंप्यूटर, मोबाइल के ऊपर हमारा सब काम निर्भर हो गया है। कुछ लोग लैपटॉप साथ लेकर चलते है। पर सब जगह लैपटॉप ले जाना संभव नहीं होता है। और हमारा वर्किंग कंप्यूटर तो ऑफिस छोड़ कर कही नहीं जा सकता है। अगर हमेसा कोई हमारे साथ रहता है। तो वो है। हमारा एंड्राइड स्मार्ट मोबाइल फ़ोन है। 
           कभी कभी ऐसी स्थिति आ जाती है। कि हम ऑफिस और  घर से काफी दूर होते है। और हमें अपने ऑफिस या घर के कंप्यूटर या लैपटॉप पैर कोई जरुरी कार्य करना होता है। जो हम किसी को बता कर या फ़ोन पे समझाकर नही करा सकते या वो लोगो सबकुछ जानने के बाद हम जैसा चाहते है। वैसा वो नहीं कर पाते या उसे फाइल तक सर्च करके नहीं पहुच नहीं पाते या हम अपना पासवर्ड उन्हें नहीं बता सकते है। इन सब समस्याओ का समाधान हम अपने एंड्राइड फ़ोन से उस कंप्यूटर को ऑपरेट करके कर सकते है। 
             अब आप सोच रहे होंगे। कि ऐसा कैसे हो सकता है। तो यही ट्रिक मै आप को इस आर्टिकल मे बताने बाला हूँ।कि कैसे हम अपने एंड्राइड फ़ोन से कंप्यूटर को पूरी तरह ऑपरेट करेगे। इस कार्य में ऊपर बताये गए TeamViewer और एंड्राइड एप्स का प्रयोग होता है। इसके लिए हमें निम्न लिखित स्टेप फालो करने पड़ेगे। तो आइये स्टेप बाई स्टेप बताते है। 
       1-सबसे पहले जिस PC अर्थात कंप्यूटर या लैपटॉप को ऑपरेट करना है। उसमे TeamViewer सॉफ्टवेयर नेट से डाउनलोड करके इंस्टाल करलेगे, इसके लिए यहाँ TeamViewer पर करके डाउनलोड कर सकते है।       2-अब हमें जिस एंड्राइड मोबाइल से PC को ऑपरेट करना है। उसमें भी TeamViewer एप्स  प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड कर लेगे डाउन लोड से पहले रीड मोर जाकर पढ़ लेगे, की एप्स PC कंण्ट्रोल  के लिए है। न 
      3-अब PC में TeamViewer सॉफ्टवेयर ओपन करेगे जब TeamViewer ओपन हो जायेगा। तो उसमे चित्रानुसार आई डी पासवर्ड दिखाई देगे। 
     4-मोबाइल का TeamViewer एप्स ओपन करगे उसमे कनेक्ट तो PC पर टच करेगे तो वह आई डी पासवर्ड के लिए तो खाने दिखाई देगे।

 जिसमे PC के  TeamViewer का आई डी पासवर्ड डाल देगे। 

और कनेक्ट पर क्लिक करेगे तो PC की स्क्रीन हमरे मोबाइल में दिख देने लगेगी।


जहाँ से हम PC को पूरी तरह से एंड्राइड मोबाइल से कण्ट्रोल या ऑपरेट कर सकते है। 
           6-एंड्राइड के  TeamViewer एप्स में कैसे प्रयोग करना है। अर्थात कैसे लेफ्ट क्लिक करना है। राइट क्लिक कैसे करना. स्क्राल,ड्रैग, ड्राप, सबके बारे पूरी तरह दिया रहता है। जिसको पढ़ कर उनका उपयोग करते हुए हम PC पर कोई भी कार्य मोबाइल के माध्यम से कर सकते है। 
          जैसे कि मै यहाँ समझता हुँ। की ये बताने की आवश्यकता नहीं होगी के PC व मोबाइल दोनों में इन्टरनेट होना जरुरी है। क्यों की ये बात सभी लोग जानते है। हाँ ये बात है। की PC अच्छी तरह से कंट्रोल तभी होगी जब की इन्टरनेट की स्पीड अच्छी रहेगी। 
          इसके अतिरिक्त मै ये स्पष्ट कर देना चाहता हु। कि  TeamViewer एप्स जिस भी मोबाइल में कार्य करेगा चाहे वह एंड्राइड , विंडोज या अन्य कोई उसके द्वारा PC कंण्ट्रोल किया जा सकता है। 
         हमें उम्मीद है। कि आप लोग इसजानकारी का लाभ उठायेगे। और अपने मित्रो के लिए इसे शेयर करेगे और अपना बहुमुल्य सुझाव कॉमेंटे में अवश्य देगे। 
 TeamViewer से जुड़ी और भी बहुत सी जानकारियाँ है। जिसे मै इस पोस्ट में इस लिए ऐड नहीं किया की शायद पोस्ट लम्बा हो जायेगा।  इस लिए अगले पोस्ट और भी मजेदार जानकारिया लेकर हाजिर होता हुँ। तब तक के लिए बाय बाय ।
********इन्सान में अकेले चने का हुनर होना चाहिए काफिले तो खुद ब                                                               खुद पीछे चल पड़ते है********

Wednesday, July 26, 2017

स्क्रीन सेवर के लाभ


परिचय

              दोस्तों आज के इस हाईटेक इलेक्ट्रोनिक युग में कम्प्यूटर या गैजेट जैसे टैबलेट, मोबाइल आदि का प्रयोग करने वालो की संख्या बहुत हो गयी है। और दिन प्रतिदिन बढती ही जा रही है। और आने वाले दिनों में शायद ही कोई बचेगा जो इनका प्रयोग न करता हो और जो लोग इनका प्रयोग करते है। वो स्क्रीन सेवर के बारे में भी अवश्य जानते होगे। लेकिन स्क्रीन सेवर के को मात्र एक अनुपयोगी मनोरंजक सुबिधा समझ कर या यु कहे के स्क्रीन सेवर के लाभ को न जानने के कारण इसके सार्थक उपयोग न कर पाने के कारन इसका प्रयोग बंद कर दिया है। और इसके लाभ से पूरी तरह बंचित है। 
          आज के अपने इस आर्टिकल में मै यही आप लोगो बताने वाला हुँ।कि किस प्रकार एक आकर्षक, मनचाहा, उपयोगी सक्रीन सेवर बनाये और उसका लाभ उठाये। उसका सदुपयोग करें।

स्क्रीन सेवर 

             वैसे तो सभी लोग सक्रीन सेवर के बारे में जानते है। लेकिन फिर भी मै एकबार उनके लिए जो नहीं जानते है। या भूल गए है की स्क्रीन  सेवर क्या होता है। बता देता हुँ। मै एक बात यहाँ स्पष्ट कर देना चाहता हुँ। की मै यहाँ कंप्यूटर को ही मुख्य रूप से ध्यान में रखते हुए पूरी आर्टिकल लिखी जाएगी लेकिन  इसका उपयोग अन्य डिवाइस जैसे लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रोनिक गैजट के लिए भी कर सकते है। तो स्क्रीन सेवर  वह होता है। जब हम कंप्यूटर पर कार्य करना कुछ देर के लिए बंद कर देते है। तो हमारी वर्किंग स्क्रीन हट जाती है। उसकी जगह दूसरी स्क्रीन आ जाती जो कंप्यूटर में स्क्रीन सेवर के जगह सेट होता है और जब हम कार्य के लिए माउस या कोई की प्रयोग करते है। तो  स्क्रीन सेवर हट जाता है। और उसकी पुरानी वर्किंग स्क्रीन आ जाती है। यह वॉलपेपर, इमेज, मूविंग पिक्चर, ऑडियो, विडिओ, मेसेज, एनीमेशन कुछ भी हो सकता है। 

स्क्रीन सेवर के लाभ और उपयोग 

         हम एक सार्थक, उपयोगी, मनचाहा, बढ़िया स्क्रीन सेवर बना कर उसका निम्न लिखित लाभ उठा सकते है। 
  1. कोई भी कार्य करते समय हम शारीरिक, और मानशिक रूप से थकान महसुस करने लगते है। जिसके लिए हम कुछ समय के लिए अपने कार्य को रोक देते है। यदि उस दौरान हमारे मन पसन्द इमेज, आडिओ, विडिओ, सन्देश स्क्रीन सेवर के रूप में हमारे सामने आते है। तो हमें काफी ख़ुशी, शांति, और थकान, दूर होती महसूस होती है। 
  2. अक्सर हम अपने जीवन में कार्य की ब्यस्तता के कारण बगुत जरुरी बाते भूल जाते है। जिससे हमें काफी नुकसान व परेशानी का सामना करना पड़ता है। या फिर जरूरी कार्यो को भुलाने का डर भी लगा रहता है। जैसे कोई घरेलू कार्य, कोई खास दिन, जन्म दिन, किसी से मिलने का टाइम , शादी की साल गिरह आदि तो ऐसे में हम इसका स्क्रीन सेवर बना कर उसका उपयोग कर सकते है। 
  3. हम अपने कार्य से सम्बन्धित प्रोजेक्ट आदि का सक्रीन सेवर लगाकर बास और ऑफिस के लोगो के बिच अपना प्रभाव बना सकते है। 
  4. कोई पुरानी यादे जो हमें अच्छी लगती है उन्हें हम स्क्रीन सेवर के रूप में प्रयोग करके हम अपने यादो को तरोताजा कर सकते है। 
  5. कोई त्यौहार जो हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण हो उससे सम्बंधित स्क्रीन सेवर लगाकर हम उससे एक प्रकार से जुड़े रह सकते है और उसको याद रख सकते है। 
  6. जो हमारे प्रिय है जैसे बच्चे, पत्नी, गर्लफ्रेन्ड या और भी रिश्ते नाते से जुड़े लोग उनका स्क्रीन सेवर बना कर हम उन्हें खुश रख सकते है। 
  7. दोस्तों इस प्रकार स्क्रीन सेवर के औऱ भी बहुत से उपयोग और  बहुत से लाभ है जिसको हम न जानने के कारन इस सुबिधा को उपेक्षित कर देते है। 

बढ़िया स्क्रीन सेवर कैसे बनाये 

        दोस्तों वैसे तो डिफ़ॉल्ट रूप में स्क्रीन सेवर ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ दिये होते है। लेकिन वो हमारी इच्छा के अनुरूप नहीं होते है। उससे बेहतर स्क्रीन सेवर इंटरनेट पर उपलब्ध होते है जहा से हम डाउन लोड कर सकते है। और प्रयोग कर सकते है। लेकिन वहा से भी हम अपना पर्सनल इमेज और विडिओ वाला सक्रीन सेवर नहीं प्राप्त कर सकते है। इस लिए हमें यदि मनचाहा पिक्चर, आडियो और विडिओ वाला स्क्रीन सेवर चाहिए। तो हमें स्क्रीन सेवर मेकर सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना पड़ेगा। आज कल इन्टरनेट पर बहुत से अच्छे अच्छे स्क्रीन सवर सॉफ्टवेयर उपलब्ध है जो की फ्री, ट्रायल वेर्सन, पेड उपलब्ध है। आप अपनी आवश्यकतानुसार ले सकते है। 
       मैंने अल्ट्रा स्क्रीन सेवर का ट्रायल वर्सन डाउनलोड किया है। यदि आप इसका प्रयोग करना चाहे तो यहाँ USS पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है। इसका उपयोग काफी आसान है। जो मै संछेप में आप लोगो को बता रहा हूँ। इसी तरह आप अन्य सॉफ्टवेर का प्रयोग कर सकते है। तो आइये शुरू करते है सबसे इसे डाउनलोड करेगे। और अपने कंप्यूटर में इंस्टाल कर लेगे। 
उसके बाद इसे ओपेन करेगे तो चित्रानुसार दिखाई देगा। उसके बाद फाइल पैर क्लिक करेगे। जब वहा उप मेनू आएगा उसमे न्यू पर क्लिक करेगे। 

उसके बाद चित्र नुसार सक्रीन सेवर का नाम लिखेगे। और दुसरे कालम में ऑथर नाम के जगह अपना नाम भी लिख सकते है। उसके बाद स्क्रीन सेवर डिस्क्रिप्सन में स्क्रीन सेवर के बारे में कुछ लिख सकते है। बाकि निचे डिफाल्ट कर सकते है ।
बाकि साईंड इमेज पर क्लिक करके मनचाहा इमेज ऐड करे।उसके बाद मनचाहा इफेक्ट के लिए इफेक्ट पर क्लिक कर लेगे। कोई विडिओ डालना चाहते है। तो विडिओ वाले टूल पर क्लिक कर सकते है। आडियो वाले टूल पर क्लिक करके मनचाहा गाना या म्यूजिक प्रयोग कर सकते है। कोई मैसेज लिखना चाहे तो टेक्स वाले टूल से कर सकते है। और भी जो टूल है। उनका उपयोग आवश्यकतानुसार कर सकते है। उसके बाद क्रियेट पर क्लिक करते है। तो दिए गए लोकेसन पर स्क्रीन सेवर की setup फाइल सेव हो जाती है। और हम जब उसपे क्लिक करते है। स्क्रीन सेवर हमारे सिस्टम में इंस्टाल हो जाता है। फिर हम कंट्रोल पैनल से स्क्रीन सेवर की सेटिंग में जाकर उसे अपनी इच्छानुसार सेट कर लेते है। और उसका आनंद उठाते है।
    दोस्तों इस इस प्रकार हम एक उपयोगी और लाभकारी स्क्रीन सेवर बनाकर उसका फायदा ले सकते है। तो दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़े लाभ उठाये और अपने दोस्तों के लिए शेयर करे और इसके बारे में अपने प्रतिक्रिया कमेन्ट के द्वारा अवश्य दे।
   

     हिंदी को हमारी ज़रुरत नहीं, हमें हिंदी की ज़रुरत है!

Sunday, June 25, 2017

एक उपयोगी सॉफ्टवेयर RoboForm

       


         दोस्तों पिछली आर्टिकल्स की तरह इस बार भी तकनिकी ज्ञान के अंतर्गत एक बेहद उपयोगी जानकारी के साथ आप लोगो की सेवा में हाज़िर हुआ हु। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि हम हमेसा नयी उपयोगी और रोचक जानकारी से आप लोगो को लाभान्वित करते रहे बस आप लोगो को मेरा ब्लॉग रेगुलर पढ़ना होगा और कमेन्ट और शेयर के माध्यम से हमें उत्साहित करते रहना होगा। 
         दोस्तों मानव स्वभाव हमेसा से ऐसा रहा है, कि कोई काम कितना भी आसान क्यों न हो जाये पर उसे और आसान बनाने का तरीका जानने के प्रयास करते रहते है। जिसके फलस्वरूप नित नए अविष्कार होते रहेते है। कार्य करने के तरीको में बदलाव होते रहते है। हर दिन नई तकनिकीया आ रही है। और उन्हें स्वीकार भी किया जा रहा है। नित नये टूल्स, सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर अा रहे है, और उनका प्रयोग भी हो रहा है। 
          इसी तरह हमारे काम को आसान बनाने के लिए एक सॉफ्टवेयर RoboForm है। जिसके बारे में मै आज बताने वाला हूँ, तो चलिए जानते है। कि RoboForm का प्रयोग, कब, क्यों, कहा, कैसे, और किस तरह किया जाता है। और इसका उपयोग हमारे लिए कैसे लाभकारी है। 
          दोस्तों जब किसी अकाउंट को Sign up, Sign in, Log in या Form feelling का कार्य करते है। और पूरा डिटेल लिखते है, तो अक्सर ऐसा होता है। कि नेट स्लो होने, यूजर आईडी या पासवर्ड में थोडा भी गलती होने से, सर्वर में कोई प्रॉब्लम होने या अन्य किसी वजह से हमारा Log in या Sing up फ़ेल हो जाता है। और दुबारा फिर से हमें वही कार्य करना पड़ता है। और तब तक करना पड़ता है, जब तक कार्य हो नहीं जाता है। और यह कितनी बार करना पढ़ेगा पता नहीं होता, जो कार्य एक बार में होना चाहिए। उसके लिए इतनी बार मेहनत करना समय और श्रम की बरबादी होती है, और यह कार्य काफी बोरिंग हो जाता है, जिसे आगे के कार्य के लिए मूड अपसेट हो जाता है। 
          इसी तरह जब हम कोई फॉर्म भरते है। और एक नहीं ज्यादा संख्या में भरना होता है। जिसमे कुछ स्टेप में एक ही डिटेल बार बार भरनी होती है। तो यह कार्य भी समय और श्रम का नुकशान करने वाला होता है। और हमारा फीडबैक, आउटपुट वर्क भी कम हो जाता है। शारीरिक मानसिक थकान भी बढ़ जाती है। और फॉर्म में शुद्धता कम हो जाती है मतलब गलतियों की संभावना बढ़ जाती है। 
         उपरोक्त सभी समस्याओ का हल एक ही जगह  बस एक ही सॉफ्टवेयर RoboForm के मदद से संभव है। तो आइये जानते है। कि इसका उपयोग कैसे करना है। सबसे पहले हमें RoboForm सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने होगे जो आप यहाँ RoboForm पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है। 
         यह सोफ्टवेयर फ्री वर्जन, ट्रायल वर्जन, पेड वेर्जन उपलब्ध है। हम अपने आवश्यकतानुसार इसे डाउनलोड कर सकते है। डाउनलोड के पश्चात् इसके setup फाइल पर क्लिक करके इसे अपने कंप्यूटर में इंस्टाल कर लेगे है। इंस्टाल करते समय इसके निर्देश को ध्यान पूर्वक पढ़ते हुये इसमें अपने प्रयोग करने वाले ब्राउज़र में इसे सेट कर लेगे। 
     

            इंस्टाल के उपरांत जब हम ब्राउज़र ओपन करते है। तो चित्रानुसार यह टूल्स या टूलबार के रूप में दिखता है। 
   

       
         उसपर क्लिक करते ही पूरा मेनू आजाता है। और आवश्यकता अनुसार उस मेनू का प्रयोग कर लेते है। तो अब जानते है। कि इसका प्रयोग कैसे करे है, इस सॉफ्टवेयर को पूर्ण रूप से इंस्टाल कर लेते है। और जिस ब्राउज़र में हमें इसका प्रोयोग करना होता है उसको ऐड कर लेते है। इसके बाद जब भी कोई Sign up, Sign in, Log in या Form filling करते है। तो पहली बार डिटेल भरने के पश्चात् जब submit पैर क्लिक करते है। तो इस सॉफ्टवेयर में एक आप्शन आता है। save, cancle, naver this site चित्रानुसार

           जब इसका प्रयोग करना होता है। तो save पर क्लिक कर देते है। या फिर नहीं करना होता है, तो cancle पर क्लिक करते है। इससे जो कुछ हम उस फॉर्म में भरे होते है। वो इस सॉफ्टवेयर में save हो जाता है। जिस नाम से हम चाहते है। या वो उस फॉर्म से सम्बंधित नाम अपने आप ले लेता है। 



           जब हमें दोबारा उस फॉर्म को भरना होता है। तो उस फॉर्म को ओपन करके इस सॉफ्टवेयर में save किये गए नाम पैर क्लिक करते है। तो वो सब डिटेल फॉर्म में भर कर Log in या submit हो जाती है। हमें दुबारा वो सब नहीं भरना पड़ता जो हम पिछली बार भरे थे। 
            बस इसमें एक बात का ध्यान रखना पड़ता है। यदि कोई captcha फिल करना है। या किसी स्पेस में कुछ सलेक्ट करना है या बदलाव करना है। तो हमें इसे प्रयोग करने के तरीको को थोडा बदलना होता है। वो ये है, की हम save नाम पर क्लिक करने जाते है तो वह हमें दो आप्शन मिलाता है एक फॉर्म फिल करने का और दूसरा फॉर्म फिल कर सबमिट करने का तो सबसे पहले फॉर्म फिल पर क्लिक करते है। और फॉर्म फिल हो जाने के बाद जो बदलने होते है। उन्हें बदलने के बाद सबमिट पर क्लिक कर देते है। जिसे हमारा कम आसान हो जाता है। 
        दोस्तों इसमे सिक्यूरिटी की भी ब्यवस्था है। अर्थात आप इसका कोई दूसरा प्रयोग न सके इसके लिए पसवोर्ड का प्रयोग कर सकते है। और इसका प्रयोग अधिक करते है। तो save नाम नहीं मिलाता है तो सर्च में जाकर वो नाम सर्च कर सकते है।
         दोस्तों इस सॉफ्टवेर में और भी बहुत सी सुबिधाये दी हुई है। लेकिन सबका बर्णन करने पैर ये ब्लॉग काफी लम्बा हो जायेगा तो बाकि सुबिधाओ का प्रयोग खुद सिख कर कर लीजिये गा।
         हमें पूरा विश्वास है। की ये हमारे द्वारा दी गयी ये जानकारी आप के लिए काफी लाभ करी होगी। अतः इसका खुद लाभ उठाये और अपने मित्रो को भी शेयर के माध्यम से ये जानकारी पहुचाये। अपनी भावनाओ, इच्छाओ , और इससे जुडी परेशानियो को कमेन्ट के माध्यम से हमें बताये जिससे हमें आपकी मदद करने में आसानी हो। 
       ऐसी रोचक लाभकारी जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग के आर्टिकल्स हमेसा पढ़ते रहे। 

      .....जितना कठिन संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी....

  

Monday, May 29, 2017

ब्लूटूथ के द्वारा एंड्राइड मोबाइल से कम्प्यूटर में इन्टरनेट चलाना


    
          दोस्तों नमस्कार आज मै फिर आपने ब्लॉग के एक नए आर्टिकल पोस्ट के द्वारा एक और उपयोगी जानकारी देने के लिए हाजिर हूँ। मै उम्मीद करता हूँ। कि पिछली पोस्ट की तरह इसका भी भरपूर स्वागत किया जायेगा। जैसा की ब्लॉग के नाम के अनुसार ये भी एक उपयोगी तकनिकी जानकारी है। 
         

Translate

मेरे फेसबुक पेज पे जाये

सोसल मीडिया पर हमसे जुड़ने के लिए


Text Widget

Popular Posts